{"_id":"67d9bf3c98a4e52f27053004","slug":"bundelkhand-kranti-dal-raised-a-cry-for-a-separate-state-mahoba-news-c-225-1-mah1001-113085-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: पृथक राज्य के लिए बुंदेलखंड क्रांति दल ने भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: पृथक राज्य के लिए बुंदेलखंड क्रांति दल ने भरी हुंकार
Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
-महोबा। पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर बुंदेलखंड क्रांति दल ने हुंकार भरी है। मंगलवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर शिवप्रताप को सौंपा। जिसमें बुंदेलखंड को अलग राज्य का दर्जा दिलाए जाने की मांग की।
ज्ञापन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि आल्हा-ऊदल की वीरभूमि बुंदेलखंड का उसका ऐतिहासिक गौरव लौटाना जरूरी है। बुंदेलखंड की जनसंख्या और क्षेत्रफल स्वतंत्र राज्य का दर्जा देने के सभी मानकों को पूरा करते हैं। फिर भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। जिससे यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने के दौरान राष्ट्रीय महासचिव नईम मंसूरी, जिलाध्यक्ष प्रदीप राजपूत, अनुपमा सिंह, राजकुमारी आदि मौजूद रहे।