फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas unique ritual for rain

बारिश के लिए बुंदेलों का अनूठा अनुष्ठान

Mon, 27 Jun 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Mon, 27 Jun 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bundelas unique ritual for rain
भगवान शिव की पिंडी के चारों ओर भरा गया पानी - फोटो : अमर उजाला
दैवी आपदाओं के प्रकोप और लगातार तीन साल से सूखे से परेशान बुंदेलों ने अब बारिश के लिए अनूठा अनुष्ठान शुरू किया है। कस्बा कुलपहाड़ में भगवान शंकर के प्राचीन मंदिर में स्थापित पिंडी को जलमग्न कर भजन कीर्तन के साथ ही 48 घंटे से जाप किया जा रहा है। काली माता नवयुवक समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक बेहतर बारिश नहीं होती है अनुष्ठान जारी रहेगा।
विज्ञापन


बुंदेलखंड में भीषण सूखे के चलते बूंद बूंद पानी को लेकर जद्दोजहद हो रही है। वही किसानों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है। मानसून सत्र शुरू हो जाने के बाद भी जिले में अभी तक बेहतर बारिश नहीं हुई है। बीते एक सप्ताह से आसमान पर छा रहे काले बादल बिन बरसे ही लौट जाते हैं। जिससे बुंदेलों में एक बार फिर बेहतर बारिश न होने की आशंका पैदा होने लगी है। यही वजह है कि अब बुंदेलों ने बारिश के लिए भगवान का सहारा लेते हुए अनूठा अनुष्ठान शुरू किया है। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला सोनीगंज में काली माता का प्राचीन मंदिर है। इसी मंदिर में भगवान शंकर की पिंडी स्थापित है।
विज्ञापन


जहां रोजाना दर्जनों की संख्या में भक्त पूजा अर्चना के लिए पहुंचते है। अच्छी बारिश के लिए काली माता नवयुवक समिति के पदाधिकारी ओमप्रकाश सोनी, धर्मेंद्र सोनी, हिमांशु, मनीष सोनी, देवेंद्र, राजेश सोनी, चंदू आदि ने मोहल्लेेवासियों के  साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू किया है। सबसे पहले मंदिर की पिंडी को जलमग्न करने के लिए करीब ढाई फीट ऊंची दीवार बना दी। बाद में पिंडी के चारों ओर पानी भरा गया। जिससे भगवान शिव की प्रतिमा जलमग्न हो गई। मंदिर में भजन कीर्तन के साथ 48 घंटे से जाप किया जा रहा है। जिसमें महिलाएं भी हिस्सा ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed