फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bundelas did Gorakhgiri Parikrama to save Bakswaha forest

बक्सवाहा जंगल बचाने के लिए बुंदेलों ने की गोरखगिरि परिक्रमा

Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Bundelas did Gorakhgiri Parikrama to save Bakswaha forest
गोरखगिरि की परिक्रमा लगाते पर्यावरण प्रेमी - फोटो : MAHOBA
महोबा। बुंदेलखंड के बेशकीमती बकस्वाहा जंगल को बचाने के लिए पर्यावरण प्रेमियों ने आवाज बुलंद की है। एक सप्ताह पहले प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को खून से खत लिख चुके बुंदेलों ने गुरुवार को ज्येष्ठ अमावस्या पर गोरखगिरि धाम की परिक्रमा लगाई। जंगल के हरे पेड़ों को कटने से बचाने की भगवान से प्रार्थना की।
विज्ञापन

बकस्वाहा जंगल मध्यप्रदेश के पड़ोसी जिले छतरपुर में है। जहां हीरा भंडार मिलने के चलते सरकार ने काटने का आदेश दिया है। इससे चिंतित पर्यावरण प्रेमी जंगल काटने का हर तरह से विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेली समाज के संयोजक तारा पाटकर ने बताया कि गोरखगिरि धाम की परिक्रमा वैसे तो हर पूर्णिमा और अमावस्या को होती है, लेकिन आज परिक्रमा बकस्वाहा जंगल बचाने के लिए की गई। इसमें मार्ग पर पड़ने वाले सभी ऐतिहासिक मंदिरों पर पहुंच कर बकस्वाहा जंगल को बचाने के लिए प्रार्थना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिक्रमा सुबह साढ़े पांच बजे शिवतांडव मंदिर से शुरू हुई। जो महावीरन, बाल हनुमान, बजरंगबली, सकरे सन्या, काली मंदिर, शनिदेव मंदिर, राधा कृष्ण, नाग देवता, छोटी चंडिका मंदिर और काल भैरव होते हुए वापस शिव तांडव मंदिर पहुंची। परिक्रमा में डॉ. एलसी अनुरागी, प्रवीण चौरसिया, अवधेश गुप्ता, दिनेश खरे, प्रहलाद पुरवार, ग्यासी लाल, राम किशन सेन, उमेश यादव और भानु कुशवाहा समेत तमाम पर्यावरण प्रेमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed