फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bulldozers chalva Htwaya violation

बुलडोजर चलवा हटवाया अतिक्रमण

Fri, 07 Aug 2015 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Fri, 07 Aug 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
Bulldozers chalva Htwaya violation
नगर के मंडी तिराहा में नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर बनाई गई दुकानों पर पालिका प्रशासन ने बुलडोजर चला दिया। वहीं सड़क पर अतिक्रमण कर बनी दो दुकानों को गिरवाने में प्रशासन और मकान मालिक के बीच तीखी नोकझोंक हुई। अतिक्रमण हटाओ अभियान से क्षेत्र के दुकानदारों में हड़कंप मचा हुआ हैं।
विज्ञापन

नगरपालिका चरखारी के ईओ, उपजिलाधिकारी नन्हकूराम और क्षेत्राधिकारी और कोतवाल विवेकानंद तिवारी ने पुलिस दल बल के साथ शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। पालिका कर्मियों के साथ बुलडोजर लेकर पहुंचे अधिकारियों ने नगर के मंडी तिराहा में सुल्तान अहमद की दुकान गिरा दी। जल निकासी के लिए बनाई गई नालियों पर बनाई गई दुकान पर बुलडोजर चलवाकर गिरवा दिया गया। जिससे बाद टीम ने बल्लू पठान की बनी दुकान का भी आधा हिस्सा ढहा दिया गया। इस बीच बल्लू ने पालिका प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने के बाबत नोटिस न दिए जाने की बात कही। जिस पर उपजिलाधिकारी ने आधी दुकान गिरवाने के बाद एक सप्ताह समय देते हुए अतिक्रमण को हटाने का निर्देश दिया। इसके अलावा मंडी तिराहा और रायनपुर से लेकर पचराहा तक नालियों के ऊपर अतिक्रमण कर दुकानें संचालित करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कब्जा एक सप्ताह में हटाने का आदेश दिया गया । पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर नगर पालिका परिषद के तमाम कर्मचारियों के साथ साथ देखने वालों का हुजूम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed