फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Building name Krodoen planted whereabouts

निर्माण नाम पर करोड़ोें लगाए ठिकाने

Tue, 09 Jun 2015 11:29 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Tue, 09 Jun 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
Building name Krodoen planted whereabouts
 जैतपुर ब्लाक में सड़काें की मरम्मत के नाम पर लोक निर्माण विभाग द्वारा करोड़ों रुपये ठिकाने लगाया जा रहा है। जिन सड़कों की मरम्मत होना बताया जा रहा है, उन पर जगह-जगह गड्ढाें नजर आ रहे हैं, जिससे ग्रामीणों का पैदल चलना भी मुश्किल है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्टेशन से बिहार तक बनवाई गई सड़क पर मरम्मत के  नाम पर अधिकारियों द्वारा लाखों रुपये डकारे जा चुके हैं, लेकिन सड़क पर कहीं भी मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। कुछ इसी तरह जैतपुर ब्लाक के अधिकतर पीएमजीएसवाई की सड़कों का पैसा ठिकाने लगाने का खुलासा जैतपुर के एक आरटीआई कार्यकर्ता की सूचना से हुआ। जैतपुर ब्लाक में सड़कों के निर्माण में हुए करोड़ों के घोटाले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन

जैतपुर ब्लाक की विभागीय सूची की माने तो लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क मरम्मत पर जैतपुर ब्लाक में ही दस करोड़ रुपये खर्च हो गए। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना द्वारा निर्मित बछेछरकला से बडे़रा खुर्द मार्ग 50.14 लाख, थुरट से पचारा मार्ग पर 31.35 लाख बुधौरा से मवइया मार्ग पर 12.8 लाख मवइया से खिरिया कला मार्ग पर 23.39 लाख बघोरा से सीगौन मार्ग पर 27.60 लाख स्टेशन बिहार मार्ग पर लगभग दस लाख खर्च होना बताया गया है। जबकि सड़कों पर गड्डे ही गड्डे नजर आ रहें हैं, जिससे वाहन चालक आए दिन गिरकर चुटहिल हो रहे है। कागजों पर मरम्मत दर्शाकर धन हड़पने में माहिर लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं ने सर्वाधिक धांधली म. प्र. सीमा से सटे गांवों में की है। कुढ़ई संपर्क मार्ग में 30 मीटर रपटे का निर्माण होना बताकर 36.78 लाख का भुगतान लिया गया है। वहीं चमरूवा, ननवारा, मुढ़ारी मार्ग पर 30 मीटर लंबे रपटे का निर्माण दर्शाकर 19.11 लाख का खर्च व्यय बताया गया है। स्यावन से बमनोरा गांव तक 14.67 लाख व खमा से पठारी मार्ग पर 9.41 लाख की कार्य होना बताया गया है। स्यावन गांव के सुजान राजपूत बताते है कि विकास विभाग द्वारा किसी भी निर्माण स्थल पर न तो बोर्ड लगाया गया है। भाजपा नेता महेंद्र राजपूत का कहना है कि श्रीनगर, अकौना, जैतपुर मार्ग प्रधानमंत्री सड़क योजना से बनाया जाना प्रस्तावित है। यह सड़क पी. एम. जी. एस. वाई को सौंप दिया गया है। गड़बड़ झाले की उच्च स्तरीय जांच की मांग दोहराई है। मामले को लेकर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता एस. के. सरोज कहते है सभी मार्ग पर मरम्मत के कार्य मानक के अनुसार कराया गया है। फिर शिकायत मिलने पर जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed