{"_id":"d485cb2af6cd69e9139f30ed5ad84f92","slug":"buffaloes-left-laden-truck-ran-dealer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भैसों से लदा ट्रक छोड़ भागा व्यापारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैसों से लदा ट्रक छोड़ भागा व्यापारी
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 08 Aug 2015 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने जांच के दौरान कटने जा रही भैंसों से लदा ट्रक बरामद किया। पुलिस को देखते ही ड्राइवर और कारोबारी मौके से भागने में कामयाब रहे। कब्जे में लेकर पुलिस ने 26 मवेशियों में से दो को ट्रक में ही मृत पाए जाने पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना श्रीनगर प्रभारी रामकेवल पटेल शुक्रवार को हमराहियों के साथ क्षेत्र गस्त में जा रहे थे। जैसे ही वह लुहेड़ी तिराहे पर पहुंचे तो छतरपुर मध्य प्रदेश की ओर से आ रहा ट्रक कुछ दूरी पहले ही रुक गया। पुलिस को आते देख ट्रक सवार चालक और व्यापारी मौके से भाग निकले। पुलिस ने ट्रक के पास पहुंचकर तलाशी ली तो ट्रक में 26 भैंसें लदी थीं। ट्रक में लदी भैंसों की गिनती शुरू की तो कम जगह में ज्यादा भैंसे लादने में दो की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक और भैंसों को थाना श्रीनगर लाकर ट्रक ड्राइवर और कारोबारी की तलाश शुरू कर दी। लावारिश दशा में बरामद ट्रक में लदे भैंसों के आधार पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। साथ ही दो भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।