{"_id":"6ade45c7d7213fd84d00ae52","slug":"budget-of-3457-lakh-approved-for-govardhannathji-fair-mahoba-news-c-225-1-mah1001-129987-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: गोवर्धन्नाथजू मेले के लिए 34.57 लाख का बजट स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: गोवर्धन्नाथजू मेले के लिए 34.57 लाख का बजट स्वीकृत
विज्ञापन
चरखारी (महोबा)। रियासतकालीन चरखारी में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व के 143वें गोवर्धन्नाथजू मेले को लेकर रविवार को पालिका बोर्ड की बैठक हुई। इसमें सर्वसम्मति से 34.57 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ। मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी।
पालिकाध्यक्ष मंजू कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई बैठक में मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बाद में बोर्ड ने आय व व्यय की स्वीकृति प्रदान की। पिछले वर्ष की तुलना में आंशिक वृद्धि करते हुए 34.57 लाख रुपये का बजट पास किया गया। मेला नौ नवंबर से नौ दिसंबर तक चलेगा। मेले के प्रथम चरण में धार्मिक कार्यक्रम यज्ञ, रामकथा, रामलीला आदि का आयोजन होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत अखिल भारतीय मुशायरा कवि सम्मेलन, अखिल भारतीय दंगल और अखिल भारतीय हॉकी टूर्नामेंट का आयोजन होगा।
इस मौके पर सभासद सुरेंद्र प्रताप सिंह, पीयूष त्रिपाठी, उदयभान, शशिकांत तिवारी, मुस्तफा खान, शैलेंद्र तिवारी, मोहम्मद सरफराज, गीता, मोहिनी, ईओ अमरजीत, लेखाकार अय्यूब खान, लिपिक संजीत कुमार, सौरभ सक्सेना, प्रवीण रिछारिया आदि मौजूद रहे।