फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Brother and sister die due to snake bite

सांप के डसने से भाई-बहन की मौत

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Brother and sister die due to snake bite
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के बजरंग कालोनी में पलंग पर सो रहे भाई-बहन को सांप ने काट लिया। मां दोनों बच्चों को पड़ोसियों की मदद से जिला अस्पताल लाई। हालत गंभीर होने पर झांसी मेडिकल कालेज ले जाते समय रास्ते में दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बे के बजरंग कालोनी में मोहम्मद मुनीर किसी काम से दो दिन पहले अहमदाबाद गया था। मंगलवार की रात को मां नूरजहां खाना खाने के बाद कमरे में अपने बच्चों के साथ सो गई। रात तीन बजे पलंग पर सो रही पुत्री तराना (10) को सांप ने काट लिया। चीख-पुकार सुनकर बगल में सो रहा भाई अब्दुल रहमान (03) जागा तो उसे भी सांप ने काट लिया। नूरजहां के शोर को सुनकर पहुंचे पड़ोसियों के सहयोग से दोनों बच्चों को जिला अस्पताल इलाज के लिए लाया गया।
विज्ञापन

भाई-बहन की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया। रास्ते में दोनों की मौत हो गई। घटना से मां नूरजहां व परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते पुत्र और पुत्री की मौत से मोहल्ले में गम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed