फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bridge under construction will not stop blockade

अंडरब्रिज का निर्माण न रुकने पर होगा चक्का जाम

Fri, 13 May 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Fri, 13 May 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
Bridge under construction will not stop blockade
बैठक कर रणनीति बनाते पत्थर व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला
महोबा कबरई रेलवे ट्रैक के बीच बनाए जा रहे अंडरब्रिजों की जांच को लेकर पत्थर व्यापारी एकजुट हो गए है। उत्तर मध्य रेलवे के महा प्रबंधक को ज्ञापन भेजकर पुलों का यातायात दबाव के अनुरूप निर्माण कराने की मांग की है। रेलवे क्रासिंग बंद होने की स्थिति में व्यापारियों ने चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



गुगौरा चौकी स्थित मुरली ग्रेनाइट में पत्थर व्यापारियों ने आपात बैठक कर रणनीति बनाई। यूनियन के अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि महोबा से कबरई के बीच बनाए जाने वाले अंडरब्रिजों का सर्वे निर्माण पूर्व यातायात दबाव के अनुरूप नहीं किया गया। ग्रामीण संपर्क मार्गों को जोड़ने के लिए अंडरब्रिजों की डिजाइन बना दी गई, जबकि गुगौरा चौकी वाले अंडरब्रिज से डहर्रा पत्थरमंडी जुड़ी है। साथ ही इसी रेलवे क्रासिंग से सैकड़ों ट्रक गिट्टी लेकर निकलते है। इसी के साथ मकरबई रेलवे क्रासिंग एवं कबरई स्टेशन रेलवे क्रासिंग से पत्थर मंडी के सैकड़ाें ट्रक मकरबई पत्थर मंडी एवं पहरा मंडी से गुजरते है।
विज्ञापन


इसी के चलते यूनियन ने बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद से व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल मिलेगा। पूरे मामले से अवगत कराएंगा। फिर भी अंडरब्रिजों की डिजाइन यातायात के अनुरूप नहीं की गई तो रेलवे ट्रैक जाम किया जाएगा। बैठक में विनोद सोनी, प्रदीप अग्रवाल, सूरज गुप्ता, रामकिशोर सिंह, गोपाल दत्त पांडेय, देवेंद्र शिवहरे, वसीम अहमद, महेश गुप्ता सहित दर्जनों व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed