फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Breaking lakh theft

ताला तोड़कर तीन लाख की चोरी

Sat, 22 Aug 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 22 Aug 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
Breaking lakh theft
कबरई थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुरा में एसबीआई बैंक के प्रबंधक के घर से लाखों की संपत्ति चुरा ले गए। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को देने के बाद भी पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण नहीं किया।
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक कबरई में प्रबंधक पद पर कार्यरत अजय कुमार वर्मा अलीपुरा के निवासी हैं। वे महोबा में अपना मकान बनवा रहें हैं, जिसके चलते वे शुक्रवार को अलीपुरा में न रुककर महोबा में रुक गए। शुक्रवार की रात घर में माता-पिता अकेले कमरे में दरवाजा बंद कर सो रहे थे। तभी देर रात घर में पीछे की तरफ से घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर तीन लाख से अधिक कीमत के जेवरात पचास हजार नकदी ले उडे़ । सुबह जगने पर चोरी की घटना की जानकारी हुई। पुलिस को दी गई सूचना पर भी पुलिस मौके पर नहीं आई। थानाध्यक्ष चंचल यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed