{"_id":"409fdfc9cc1f07b9ac8ab1944e719d57","slug":"brast-accountants-suspended-on-negligence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरासत में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरासत में लापरवाही बरतने पर लेखपाल निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासखंड कबरई के ग्राम रतौली में तैनात लेखपाल द्वारा कार्य के प्रति लापरवाही बरतने, मुआवजा राशि चेकों का वितरण न करने, ग्राम समाज की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को न हटवाने और मृतकों के आश्रितों की महीनों बरासत न करने के आरोप में उपजिलाधिकारी सदर प्रबुद्ध सिंह ने लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मालूम हो कि ग्राम रतौली के लेखपाल द्वारा आएदिन अपने क्षेत्र से गायब रहने, मुआवजा राशि का समय से वितरण न करने और बरासत न करने की शिकायतें मिल रहीं थी, जिसकी जांच कराई गई। जांच दौरान लेखपाल की कार्य के प्रति लापरवाही पाई गई । जांच दौरान ग्रामीणों ने बताया कि लेखपाल कभी कभार ही क्षेत्र में आता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि मुआवजा राशि के नाम पर पैसे की मांग की जा रही है।
जांच रिपोर्ट आने के बाद एसडीएम ने लेखपाल संतोष चौबे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। साथ ही दूसरे लेखपाल को अतिरिक्त चार्ज सौंपकर जल्द से जल्द मुआवजा राशि का वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। एसडीएम ने बताया कि शुक्रवार को ग्राम रतौली के किसानों ने तहसील में लेखपाल के विरुद्ध प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन दौरान ग्रामीणों ने लेखपाल पर आरोप भी लगाए थे, जो जांच में सत्य पाए गए।