{"_id":"6a664c5fb9b9f74cee0f036d","slug":"body-of-missing-youth-found-in-pond-after-13-hours-mahoba-news-c-225-1-sknp1044-127414-2026-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: लापता युवक का 13 घंटे बाद तालाब में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: लापता युवक का 13 घंटे बाद तालाब में मिला शव
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के बरभौली गांव में 13 घंटे से लापता युवक का शव तालाब में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर साक्ष्य जुटाए। तालाब के किनारे से मिले शराब के खाली पाउच को भी फाॅरेंसिक टीम ने कब्जे लिया है।
बरभौली गांव निवासी प्रेम उर्फ झंडी (40) शनिवार की रात करीब दस बजे पड़ोसी के यहां से घर जाने की बात कहकर निकल गया लेकिन देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा। तब परिजनों ने उसकी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। रविवार की सुबह करीब 11 बजे जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो बड़ा तालाब में प्रेम का शव उतराता मिला। तालाब के पास रहने वाले बिंदा धुरिया ने बताया कि प्रेम शनिवार की रात उसके घर से भोजन करने के बाद अपने घर जाने की बात कहकर चला गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मृतक अविवाहित व शराब का आदी था। जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।