{"_id":"576c2e014f1c1bd432b481fb","slug":"board-installed-in-each-pond-a-day-photography","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर तालाब में लगाएं बोर्ड, प्रतिदिन हो फोटोग्राफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर तालाब में लगाएं बोर्ड, प्रतिदिन हो फोटोग्राफी
अमर उजाला महोबा
Updated Fri, 24 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
बैठक लेते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने तालाब खुदाई की समीक्षा बैठक में कहा कि शिकायतें नहीं आनी चाहिए। सभी जिम्मेदार अधिकारी क्षेत्र के ग्राम प्रधान व गांव के अन्य लोगों से मीटिंग कर सहमति के आधार पर कार्य करें। हर तालाब के पास बोर्ड होना चाहिए। तालाब खुदाई की प्रतिदिन फोटोग्राफी भी कराई जाए।
जिलाधिकारी वीरेश्वर सिंह ने गुरुवार को जल बचाओ अभियान के तहत जिले में चल रही तालाबों की खुदाई व गहरीकरण के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जल निकासी वाले नालों के ऊपर मिट्टी फेंककर उन्हें अवरुद्ध न किया जाए। जो तालाब पूर्ण हो चुके हैं। उनमें पहली वर्षा के साथ ही नीम, पीपल, जामुन के पौधे लगाए जाएं। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि कार्य में तेजी लाए। बैठक में उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कार्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया कि चरखारी क्षेत्र के 40 तालाबों के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है।
जिसमें से 29 तालाबों का कार्य लगभग पूरा होने को है। प्रोजेक्ट कार्पोरेशन की दूसरी यूनिट के 17 तालाबों में से तीन तालाब भटेवराकला, करहराखुर्द व कमलखेड़ा में काम शुरू नहीं हो सका है। इस यूनिट के 14 तालाबों का काम पूरा होने की स्थिति में है। लघु सिंचाई विभाग ने बताया आठ तालाबों के जीर्णोद्धार के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। एग्रीमेंट के बाद एक दो दिन में काम शुरू हो जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी शिवनारायण, जिला विकास अधिकारी विनय त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।