{"_id":"61f57df9290c826eca780ce3","slug":"bjp-sp-bsp-candidates-filed-nomination-mahoba-news-knp6778146154","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा, बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन शनिवार को भाजपा, सपा और बसपा प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे। महोबा विस सीट से राकेश गोस्वामी ने भाजपा से नामांकन किया। इनके अलावा चरखारी सीट पर सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत ने और चरखारी से बसपा प्रत्याशी विनोद राजपूत ने पर्चा भरा। इसके साथ तीन दावेदारों ने पर्चे भी खरीदे।
शनिवार को शुभ मुहूर्त पर भाजपा विधायक राकेश गोस्वामी ने समर्थकों के साथ नामांकन करने पहुंचे। पर्चा भरकर आरओ जितेंद्र सिंह को सौंपा। बाहर आकर उन्होंने सभी का आभार प्रकट कर जीत का दावा किया। इसी तरह चरखारी सीट से सपा प्रत्याशी अजेंद्र सिंह राजपूत ने दूसरे दिन पर्चा दाखिल किया। शुक्रवार को भी वह नामांकन करने पहुंचे थे लेकिन उनका खाता न खुला होने से नामांकन दाखिल नहीं हो सका था।
वहीं चरखारी सीट से पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनोद राजूपत ने भी नामांकन पत्र भरा। आरओ स्वेता पांडेय ने उनका नामांकन पत्र स्वीकार्य किया। उन्होंने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रत्याशियों की चेकिंग करने के बाद अंदर जाने की अनुमति प्रदान की गई। प्रशासन द्वारा पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई गई।
विज्ञापन
पूर्व सपा विधायक ने पर्चा खरीद कर बढ़ा दी हलचल
महोबा। शनिवार को तीन दावेदारों में उरई निवासी उर्मिला राजपूत, लमौरा निवासी जय प्रकाश, नर सिंह कुटी निवासी कैलाश कुशवाहा ने एक-एक सेट खरीदा। इसमें चरखारी से पूर्व सपा विधायक उर्मिला राजपूत ने भी नामांकन सेट खरीदा। जिससे सियासी हलचल तेज हो गई है। दरअसल चरखारी विधान सभा से उर्मिला राजपूत भी दावेदारी कर रहीं थीं लेकिन उनके बजाय पार्टी ने अजेन्द्र सिंह राजपूत पर भरोसा जताया है। जिससे अब उर्मिला ने नामांकन सेट खरीदकर निर्दलीय मैदान में उतरने का संदेश जाहिर कर दिया है। जिससे बगावत को लेकर चर्चा तेज हो गई है। विधान सभा चुनाव में उर्मिला राजपूत के रिश्ते में नाती व भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने हरा दिया था। जिसमें भाजपा के बृजभूषण राजपूत ने 98360 मत पाकर सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को 44014 मतों से हरा दिया था। सपा प्रत्याशी को 54346 मत मिले थे, जबकि बसपा के जितेंद्र कुमार मिश्रा 47408 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।