फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP's first time in the district

जिले में पहली दफा भाजपा का परचम

Sat, 11 Mar 2017 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा Updated Sat, 11 Mar 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP's first time in the district
प्रमाण पत्र लेते राकेश गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शनिवार को हुई मतगणना के बाद जिले की महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों पर भाजपा ने परचम लहराया। दोनों जगह सपा दूसरे और बसपा तीसरे स्थान पर रही। पहली बार भाजपा ने दोनों सीटों पर जीत हासिल की है। महोबा विधानसभा सीट से भाजपा के राकेश गोस्वामी ने 88291 मत पाकर सपा प्रत्याशी सिद्धगोपाल साहू को 31387 मतों से हराया। सपा प्रत्याशी को 56904 मत मिले। बसपा प्रत्याशी अरिमर्दन सिंह 41915 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन


चरखारी सीट से भाजपा के बृजभूषण राजपूत ने 98360 मत पाकर सपा प्रत्याशी उर्मिला राजपूत को 44014 मतों से हरा दिया। सपा प्रत्याशी को 54346 मत मिले, जबकि बसपा के जितेंद्र कुमार मिश्रा 47408 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहे। पालीटेक्निक में दो कक्षों में सुबह आठ बजे से शुरू हुई मतगणना के दौरान पहले चक्र से ही महोबा और चरखारी विधानसभा की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनानी शुरू की और अंतिम चरण तक लीड बढ़ती गई। महोबा विधानसभा के 24 चक्रों के बाद भाजपा प्रत्याशी ने विजय हासिलकी।
विज्ञापन


उधर, चरखारी विधानसभा सीट के 29 चक्रों के बाद भाजपा के बृजभूषण राजपूत भी भारी मतों से विजयी हुए। जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह और आरओ ने दोनों विजयी प्रत्याशियों को जीत का प्रमाण पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed