फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP members demonstrated in protest Mathura

मथुरा की घटना के विरोध में भाजपाइयों का प्रदर्शन

Tue, 07 Jun 2016 12:14 AM IST
अमर उजाला महोबा
अमर उजाला महोबा Updated Tue, 07 Jun 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
BJP members demonstrated in protest Mathura
प्रदर्शन करते भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पहले मथुरा के जवाहरबाग में हुई घटना से भाजपाइयों में आक्रोश है। सोमवार को आधा सैकड़ा से अधिक पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। आरोप लगाया कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। जिसमें कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर और जिला प्रभारी राम किशोर के नेतृत्व पदाधिकारियों ने सोमवार को मथुरा घटना के विरोध में नरसिंह कुटी मंदिर से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपे ज्ञापन में बताया कि जवाहरबाग की घटना बेहद गंभीर है। एसपी व इंस्पेक्टर सहित 29 लोगों की मौत प्रदेश सरकार की उदासीनता का परिणाम है।
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासन के साथ सत्ता के सहयोग से ढाई वर्षों में जवाहरबाग नक्सल गतिविधियों का केंद्र बन गया है। पुलिस कार्रवाई पर हमेशा सरकार के नुमाइदें हावी रहे है। उन्होंने घटना की सीबीआई जांच कराए जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष ओम नारायण तिवारी, महामंत्री महेंद्र गुरुदेव, मुरली मनोहर, अरुण सक्सेना, नीरज रावत, अजय विश्वकर्मा, योगेंद्र मिश्रा, रोशन सिंह, प्रमोद कुमार, राजेंद्र गौतम, पंकज तिवारी, नीरज गुप्ता, देवेंद्र सिंह राजपूत, विनोद पुरवार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed