फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   BJP criticized the government's picketing demonstration

भाजपाइयों ने धरना प्रर्दशन कर सरकार को कोसा

Fri, 26 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला महाोबा
अमर उजाला महाोबा Updated Fri, 26 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
BJP criticized the government's picketing demonstration
 भाजपा कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों किसानाें के साथ मिल बिजली, पानी, मुआवजा राशि न मिलने जैसे तमान मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। बर्बाद फसलों के बदले से दी जा रही सूखा राहत की चेकों के वितरण में धांधली और लापरवाही पर पर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। इसके बाद भाजपाइयों ने तहसील पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

कस्बे में शुक्रवार को भाजपाइयों ने सैकड़ों किसानों की मौजूदगी में धरना प्रर्दशन कर बिजली, पेयजल, बेरोजगारी और चेक वितरण की मांगों को बुलंद किया। भाजपा जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता उमा शंकर मिश्रा के नेतृत्व में सैकड़ों किसान और कार्यकर्ता रोडवेज बस स्टैंड में एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं और किसानों ने जुलूस निकालकर बाजार और मंडी से होकर तहसील पहुंचे प्रर्दशनकारियों ने प्रदेश सरकार की नाकामियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। पूर्व जिला महासचिव जितेंद्र सेंगर ने प्रदेश सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा कि जनता बिजली और पेयजल समस्या से जूझ रही है। समूचे बुंदेलखंड में दैवीय आपदा, तबाही से किसानों के साथ-साथ आम जन मानस बर्बाद है। बेरोजगारी से परेशान लोग शहरों की ओर पलायन कर रहे है। इसके बाद भी प्रदेश सरकार सूखा राशि का वितरण नहीं करा पा रही है। राहत राशि के लिए किसान तहसीलों के चक्कर काट रहे है। जहां राजस्व कर्मचारी किसानों को सही सूचना नहीं दे रहे है।  इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, महामंत्री महेंद्र गुरुदेव ने भी सपा सरकार को विफल बताते हुए समाज में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं के लिए सरकार को जिम्मेदार बताया। इस मौके पर दीपू पटैरिया, सुनीता राजपूत सहित भाजपा कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed