{"_id":"d3ec516bcc7c22d0d199a8fa67715095","slug":"bjp-also-encompass-issues-ranging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों ने समस्याओं को लेकर दिया धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों ने समस्याओं को लेकर दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
Updated Sat, 27 Jun 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुंदेलखंड में दैवीय आपदा और तबाही से बर्बाद किसानों को कर्ज माफी का झूठा वादा कर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ छल किया है। पूर्व सांसद गंगाचरन राजपूत ने प्रदेश सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि सरकार की कल्याणकारी का लाभ आम जनमानस को नहीं मिल पा रहा है।
चरखारी में शनिवार को भाजपाईयों द्वारा बिजली, पानी और चेक वितरण में हो रही धांधली को लेकर प्रदर्शन किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज परिसर में चरखारी और खरेला मंडल के सैकड़ों कार्यकर्ता, पदाधिकारी एकत्र हुए। पूर्व सांसद और जिलाध्यक्ष चक्रपाणि त्रिपाठी के नेतृत्व में जुलूस लेकर ड्योढ़ी चौराहे से मुख्य बाजार होकर भाजपाई, किसानों के साथ तहसील परिसर पहुंचे। तहसील परिसर में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने जिला प्रशासन और तहसील स्तर पर किसानों और गरीबों के साथ हो रहे शोषण को किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हुए कहा कि चेक वितरण में खुलेआम मानकों के विपरीत धन लेकर लोहिया आवास और समाजवादी पेंशन में अपात्रों का चयन किया जा रहा है। जबकि गरीब पात्र दर-दर भटक रहे है। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान ने कहा कि बिजली, पानी की समस्या से गांव से शहर तक की जनता त्रस्त है और अधिकारी जनता के हितों को नजरंदाज कर रहे है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष कामेश प्रजापति ने प्रदेश सरकार द्वारा किसानों का पचास हजार कर्ज माफ करने के वादे को सरकार की वादा खिलाफी बताया, सभा को पूर्व महामंत्री जितेंद्र सेंगर, उमाशंकर मिश्रा, महेंद्र गुरुदेव, लक्ष्मीनारायण, अखिल राजपूत, पूर्व जिलाध्यक्ष कमलेश सक्सेना सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। भाजपाइयों ने जनसभा के बाद बिजली, पानी और सूखा राहत चेक वितरण धांधली सहित जनहित समस्याओं के लिए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर योगेश मिश्रा, नीरज गुप्ता, चंद्रशेखर तिवारी, अजय विश्वकर्मा, अवधेश गुप्ता, रोशन सिंह, रानू पाठक, पीयूष खरे, युवराज सेंगर, अमित शर्मा, करन सिंह, प्रदीप, अनूप गुरुदेव सहित सैकड़ों भाजपाई मौजूद रहे।