{"_id":"5d8bb5da8ebc3e93be634055","slug":"birth-anniversary-of-pandit-deendayal-upadhyay-with-great-pomp-in-the-district-mahoba-news-knp515907173","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनी पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते लेकफेड चेयरमैन वीरेंद्र तिवारी
- फोटो : MAHOBA
महोबा। जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर जिले में स्वच्छता रैली निकाली गई। जगह जगह गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान उनके विचारों का अनुसरण करने की अपील की गई।
बजरंग नगर बूथ पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर की अध्यक्षता में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि लेकफेड चेयरमैन व राज्य मंत्री वीरेंद्र तिवारी ने उनके विचारों पर चलने का आह्वान किया। कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी का कहना था कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना होगा। इस मौके पर किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह सेंगर, उर्मिला राजपूत, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र शुक्ला, देवेंद्र राजपूत, नगर मंत्री संतोष गुप्ता, सेक्टर संयोजक तेजेंद्र पाटकार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। शहर के शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कालेज में पं. दीनदयाल की जयंती मनाई गई। जिसमें प्रबंधक राजेंद्र कुमार साहू, देवकी नंदन सक्सेना, बृजेश कुमार, शिवकांत त्रिपाठी सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। पं. दीनदयाल उपाध्याय पेंशनर भवन में अवकाश प्राप्त कर्मचारियों ने जयंती मनाई। इस मौके पर अध्यक्ष सुनील शर्मा, रामप्रकाश पुरवार, विष्णुचंद्र खरे, बसंतलाल, महादेव प्रसाद सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
चरखारी प्रतिनिधि के अनुसार सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में जयंती मनाई गई। प्रधानाचार्य छत्रसाल स्वर्णकार, आचार्य प्रेमचंद सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे में पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती स्वच्छता अभियान के रूप में मनाई गई। कस्बे के बचपन चाइल्ड एकेडमी स्कूल में भाजपा के मंडल महामंत्री घनश्याम त्रिपाठी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया गया। संस्थापक शिवविशाल त्रिपाठी, प्रधानाचार्या निधि त्रिपाठी, अखिलेश रावत, अंजली, भावना, सपना, मधु, ममता आदि मौजूद रहे।