फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Birth Anniversary of Lord Vishwakarma

भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई

Thu, 17 Sep 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Thu, 17 Sep 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
Birth Anniversary of Lord Vishwakarma
महोबा। देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती पूरे जिले में धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह हवन पूजन एवं भजन कीर्तन के साथ-साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जयंती पर कारखाने और कुटीर उद्योग के अलावा लोहकार, स्वर्णकार, मूर्तिकार कला व तकनीकि कारोबार से जुड़ा कारोबार बंद रहा।
विज्ञापन

जिले में भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर गुरुवार को हवन पूजन कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर कारोबारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख कर विश्वकर्मा भगवान के औजारों की पूजा की। शहर के मुकुल विवाह घर में बुंदेलखंड विकास समिति के तत्वावधान में पूजा अर्चना की गई। इस मौके पर आकाशवाणी छतरपुर के कलाकारों द्वारा लोकगीत और कीर्तन प्रस्तुति की गई। छतरपुर की कीर्तन पार्टी कलाकार सुधा, गोविंद, अशोक, लोटन ने भजन प्रस्तुत किए । समिति की अध्यक्ष मालती विश्वकर्मा ने भगवान विश्वकर्मा की अद्वितीय कला कृतियों की विस्तृत से जानकारी दी, साथ ही भजन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्याम बाबू विश्वकर्मा, अनिल, चंद्रभान, मुन्ना विश्वकर्मा सहित तमाम लोगों ने शिरकत की। श्रीनगर प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के तीन स्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई। मनोहरगंज में सुंदरलाल विश्वकर्मा और बेलाताल तिगैला में मदन विश्वकर्मा की ओर से जयंती पर्व का आयोजन किया गया। प्राईवेट बस स्टैंड पर बाबूलाल विश्वकर्मा ने सहयोगियों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर हवन पूजन कराया और प्रसाद का वितरण किया। मनोहरगंज में रात्रि के दौरान रामलीला मंचन किया गया। कस्बे के 33 केवी पावर हाउस में हवन पूजन के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। चरखारी प्रतिनिधि के मुताबिक प्रज्ञा मोटर्स प्रतिष्ठान को बंद कर समाज सेवी शिवकुमार गोस्वामी और कैलाश गोस्वामी ने मिस्त्रियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर हवन पूजन कर प्रसाद का वितरण किया। रायनपुर में ट्राली वर्कशाप में अशोक महराज और उनके कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर हवन पूजन कर परंपरागत तरीके से जयंती मनाई। नगर के आईटीआई और महिला पालीटेक्निक के वर्कशाप में जयंती पर्व मनाया गया। खरेला प्रतिनिधि के अनुसार महामुनि सरोवर किनारे स्थित भगवान विश्वकर्मा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर जयंती पर्व मनाया। कस्बे के आईटीआई केंद्र के वर्कशाप और कई प्राईवेट प्रतिष्ठानों में जयंती मनाई गई। बेलाताल प्रतिनिधि के अनुसार पंडित मुखिया कालोनी बाईपास रोड पर विश्वकर्मा समाज के लोगों ने सामूहिक रूप से एकत्र होकर वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन पूजन किया। रात्रि में यहां जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम भी किया जाएगा। इसी तरह पनवाड़ी, कबरई, कुलपहाड़, महोबकंठ, अजनर में भी देव शिल्पी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed