{"_id":"69f8e1e03728de05b40c534c","slug":"bike-tripping-and-running-at-a-speed-of-100-three-killed-injured-mahoba-news-c-12-knp1014-1513207-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: टि्रपिलिंग कर 100 की रफ्तार से दाैड़ाई बाइक, तीन की मौत, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: टि्रपिलिंग कर 100 की रफ्तार से दाैड़ाई बाइक, तीन की मौत, घायल
विज्ञापन
फोटो 04 एमएएचपी 15 परिचय-जिला अस्पताल में भर्ती दुर्घटना में घायल बाबू बाल्मीकि। संवाद
महोबा/कुलपहाड़। बेलाताल-कुलपहाड़ मार्ग पर मिशन स्कूल के पास सोमवार की शाम करीब सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की माैत हो गई। हेलमेट न लगाए होने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं थीं। वहीं तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना का कारण रफ्तार व नियमों की अनदेखी बताई जा रही है।
कोतवाली कुलपहाड़ के सुगिरा गांव निवासी उमेश (27) भाई साजन (25) व चाचा बाबू वाल्मीकि (40) के साथ बाइक से भांजे संदीप के मंडप कार्यक्रम में शामिल होने कस्बा बेलाताल जा रहे थे। मिशन स्कूल कुलपहाड़ के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। आसपास के लोगों के अनुसार बाइकों की रफ्तार करीब 90 से 100 किमी प्रतिघंटा थी। तेज आवाज के साथ दोनों बाइकों में सवार छह लोग सड़क पर गिर गए। सूचना पर पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल में उमेश की मौत हो गई जबकि दूसरी बाइक में सवार रामपाल (55) निवासी नैगुवां छतरपुर, उसके साढ़ू भाई बलदाऊ (30) निवासी गुढ़ा, अजनर ने दम तोड़ दिया। वहीं रामपाल का बेटा चंद्रभान (25), साजन व बाबू का इलाज चल रहा है। दूसरी बाइक सवार तीनों लोग रिश्तेदारी में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने कस्बा खरेला जा रहे थे। कोतवाल विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है। दुर्घटना की जांच व आगे की कार्रवाई की जा रही है।