{"_id":"620e8ad2e68e7953ed796372","slug":"bike-riding-bank-worker-dies-in-road-accident-mahoba-news-knp6811689164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत
विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। राठ-पनवाड़ी मार्ग पर नर्सरी के पास बुधवार रात एक अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार बैंक कर्मचारी की मौत हो गई। सेफ्टी लॉक बंद न होने से हेलमेट निकल जाने से सिर में ज्यादा चोट लग गई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
कस्बा कुलपहाड़ के गोविंदनगर निवासी आशीष श्रीवास्तव (32) जनपद हमीरपुर की केनरा बैंक शाखा राठ में लिपिक थे। बुधवार देर शाम बैंक से घर लौट रहे थे। कस्बा पनवाड़ी से एक किलोमीटर पहले नर्सरी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। आशीष उछलकर सड़क किनारे खाई में गिर गया।
टक्कर इतनी तेज थी कि उसके सिर से हेलमेट निकल गया। रात की वजह से बैंक कर्मी घंटों तड़पता रहा। देर रात कार सवारों ने क्षतिग्रस्त बाइक देखी तो आशंका हुई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तब तक मौत हो चुकी थी। आशीष की शादी पांच साल पहले हुई थी। घटना से पत्नी प्रभा व दो बच्चे बेहाल हैं। पुलिस दुर्घटना करने वाले चालक की तलाश कर रही है।