{"_id":"ec3da67438d16030a3802843b0a2c277","slug":"bike-riders-mother-son-beaten-by-bullies-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" बाइक सवार मां बेटे को बदमाशों ने पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार मां बेटे को बदमाशों ने पीटा
अमर उजालाब्यूरो महोबा।
Updated Sat, 12 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बाइक से जा रहे मां- बेटे की बदमाशों ने मारपीट कर लहूलुहान कर दिया और 25 हजार रुपये नकद व सोने के आभूषण लूटकर भाग गए। राहगीरों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता ने सदर कोतवाली में तहरीर दे दी गई है।
ग्राम रतौली निवासी परमी पत्नी रामलाल कुशवाहा ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि शनिवार को वह बाइक से बेटे इंद्रपाल के साथ गांव आ रही थी। तभी नौगवां के पास पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन्हें रोका और बाइक रोकते ही मारपीट करने लगे, मां को बचाने आये बेटे को भी बदमाशों ने मारपीट कर दी, जिससे दोनों लोग घायल होकर जमीन पर गिर गए। शिकायती पत्र में बताया कि बदमाशों ने उसके बैग में पड़े 25 हजार रुपये और सोने की चैन व झुमकी सहित अन्य सोने के आभूषण छीन लिए और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने थाना कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी शिवशंकर शुक्ला का कहना है कि तहरीर मिल गई है। मामले की जांच कराकर बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।