फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bike rider falls into drain, dies

Mahoba News: नाले में गिरा बाइक सवार, मौत

Tue, 19 Dec 2023 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Dec 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike rider falls into drain, dies
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखारी (महोबा)। चरखारी-खरेला मार्ग पर रिवई गांव के पास सड़क एक बाइक सवार पुलिया से टकराकर नाले में गिर गया। नाले में पानी भरा होने की वजह से वह काफी देर उसमें पड़ा रहा। सूचना पर पुलिस ने युवक को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद हमीरपुर के गुंदेला गांव निवासी अश्विनी द्विवेदी (41) सोमवार को किसी कार्य से कस्बा चरखारी आया था। देर रात वापस लौटते समय रिवई गांव के पास उसकी बाइक असंतुलित हो गई और पुलिया से टकराते हुए नीचे नाले में जा गिरी। नाले में पानी भरा होने के चलते युवक घंटों पड़ा रहा। रात का समय होने के चलते किसी ने ध्यान नहीं दिया। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर मवेशियों का झुंड चलता है जो कि अक्सर हादसों का कारण बनता है।
विज्ञापन

बाद में जब कुछ लोगों ने बाइक दुर्घटनाग्रस्त देखी तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने नाले में पड़े युवक को सीएचसी चरखारी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक हेलमेट लगाए था। जिससे उसके सिर पर चोट के निशान नहीं मिले। पैर टूटा था और शरीर में चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सूचना पर अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत आठ घायल
महोबा। शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी जाहिद अली (64) मंगलवार की सुबह कानपुर-सागर हाईवे स्थित एक होटल जा रहा था। तभी बाइक से उतरते समय पीछे से दूसरे बाइक सवार टक्कर मार दी। जिससे जाहिद अली गंभीर रूप से घायल हो गए जबकि दूसरी बाइक में सवार धर्मेंद्र (26) निवासी गुढ़ा, लवकुशनगर को भी गंभीर चोटें आईं। इसी तरह किदवईनगर निवासी कुलदीप, सिजहरी निवासी हरीओम, छिकहरा निवासी बिटोला, कीरतसागर निवासी प्रेमपाल, बरा निवासी भगुनिया और काजीपुरा निवासी अनूप अन्य सड़क हादसों में घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed