{"_id":"582762484f1c1ba16fb3b1a4","slug":"bike-collision-killed-one","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक की टक्कर से एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, महोबा
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में गिलिंदा मंदिर के समीप बाइक व साइकिल की आमने सामने भिडंत में तीन लोग घायल हो गए। गंभीर हालत में जिला अस्पताल से कानपुर ले जाते समय रास्ते में साइकिल सवार की मौत हो गई जबकि बाइक सवार घायलों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर में चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे इसलिए उनके सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के बसारी गेट निवासी बल्लू (45) अपने दोस्त दानिश (22) के साथ शुक्रवार को बाइक से कस्बा चरखारी चाचा के तेरहवीं संस्कार में शामिल होने गया था। देरशाम बल्लू व दानिश बाइक से छतरपुर वापस लौट रहे थे तभी रास्ते में हाइवे में गिलिंदा मंदिर के समीप सामने से आए साइकिल सवार से बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक सवार दोनों युवक व साइकिल सवार बब्बू अनुरागी (40) निवासी मोहल्ला भैरवगंज श्रीनगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने बब्बू की हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन जब बब्बू को इलाज के लिए कानपुर ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन