फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bicycle rally fired full vigor of youth

साइकिल रैली निकाल युवाओं में भरा जोश

Sat, 08 Aug 2015 10:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Sat, 08 Aug 2015 10:20 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rally fired full vigor of youth
सपा की साइकिल रैली में पार्टी नेताओं ने उत्साह के साथ भीषण गर्मी में पसीना बहाते हुए गांव गांव में साइकिल चलाकर युवाओं में जोश भरा। युवा ही देश और प्रदेश का विकास क राने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, जिसके कारण मुख्यमंत्री ने युवाओं के लिए कई योजनाओं का आगाज किया है।
विज्ञापन

चरखारी क्षेत्र में सपा के पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत के नेतृत्व में साइकिल रैली का आगाज हुआ, जिसमें दर्जनों सपाइयों ने क्षेत्र के सुदामापुरी, छानी, पंचमपुरा, नौसारा, रिवई आदि गांवों की घूम कर गर्मी में साइकिल चलाई और गांव-गांव में सपा की विकासोन्मुखी योजनाओं का बखान करते रहे। वहीं अजनर प्रतिनिधि के अनुसार साइकिल यात्रा अजनर गांव में भ्रमण के बाद बेलाताल के लिए रवाना हुई। यहां भी विधायक उर्मिला राजपूत ने साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसमें जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह, हैपी चावला, अजयराज यादव पूर्व जिलाध्यक्ष, ताज मोहम्मद, गुलाम, अलराम बनाफर सहित तमाम सपाई मौजूद रहे। कबरई प्रतिनिधि के अनुसार सपा के दो अलग अलग गुटों ने प्रभात पाठक और साकेत साहू की अगुवाई में सपा की साइकिल रैली का शंखनाद मराठीपुरा स्थित अपने अपने आवास से किया। प्रभात पाठक के साथ युवाओं का काफिला बीलादक्षिण, नहदौरा, पचपहरा, सिरसी सहित दर्जनों गांवों का दौरा किया और सपा की नीतियों का बखान किया। वहीं साकेत साहू ने अपने समर्थकोें के साथ  कालीपहाड़ी, गंज, धरौन, चिचारा, बरबई सहित एक दर्जन गांवों में साइकिल यात्रा निकालकर  सपा के प्रति लोगों में निष्ठा जागृत करने का अनूठा प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed