फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bhoomi Vivad me Pakada

भाई व भतीजों में चल रहा है जमीनी विवाद

Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
Bhoomi Vivad me Pakada
महोबा। दिनदहाड़े बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष को अगवाकर सोने की चेन छीनने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेजा है। शेष पांच आरोपी घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। भाई-भतीजों के बीच वर्ष 1981 से जमीनी विवाद चल रहा है। यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इसे लेकर दोनों पक्षों में तकरार चल रही है। इसी के चलते अधिवक्ता को अगवा करने का प्रयास किया गया था।
विज्ञापन

मलकपुरा निवासी बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी बाइक से पत्नी को विद्यालय छोड़कर घर लौट रहे थे, तभी जीजीआईसी के समीप स्कॉर्पियो कार सवारों ने बाइक में टक्कर मारकर उन्हें गिरा दिया था और कार में खींचकर अगवा कर ले गए थे। घटनास्थल से आधा किमी दूर सुभाष चौकी के पास ट्राफिक सिपाही ज्ञान सिंह की मुस्तैदी से अधिवक्ता को बरामद कर लिया था। इस दौरान आरोपी भाग निकले थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आशीष तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, राजकुमार, महेंद्र समेत छह लोगों पर अपहरण व सोने की चेन छीनने का मामला दर्ज किया था। पीड़ित ने बताया कि जमीनी विवाद का एक मुकदमा वर्ष 1981 से हाईकोर्ट में विचाराधीन हैं, जिसकी तारीख 28 जनवरी कोर्ट में लगी है। कुछ दिन पहले उन्होंने आशीष तिवारी पर रंगदारी मांगने और उसके पिता पर धोखाधड़ी आदि धाराओं में मामला दर्ज कराया था। इसी खुन्नस के चलते घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने अपहरण के मामले में शैलेंद्र कुमार उर्फ शीलू निवासी मलकपुरा को गिरफ्तार कर जेल भेजा है, बाकी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed