{"_id":"581f68054f1c1bf67eb3754b","slug":"belatal-train-station-to-rationalize-demand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेलाताल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराने की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेलाताल स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन ठहराने की मांग तेज
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलाताल रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज हो गई है। रविवार को व्यापारियों और विकास मंच के पदाधिकारियों ने बैठक कर आंदोलन की रणनीति तैयार की। तय किया गया कि 16 नवंबर से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर झंडा बाजार में अनशन शुरू किया जाएगा।
कस्बा बेलाताल में साधारण संगठन, विकास मंच और व्यापारियों ने एक स्वर में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की एक स्वर में मांग उठाई। व्यापारी नेता सुनील अरजरिया ने कहा कि बेलाताल रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन रेलवे प्रशासन द्वारा इस ओर कोई
ध्यान नही दिया जा रहा है। समाजसेवी कैलाश सोनी ने कहा कि कुलपहाड़ रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव है जहां से रेलवे से 69 लाख रुपये सालाना मिलता है जबकि रेलवे स्टेशन बेलाताल से प्रतिवर्ष एक करोड़ 16 लाख रुपये जाता है। बावजूद इसके बेलाताल रेलवे स्टेशन में एक्सप्रेस ट्रेनों का
विज्ञापन
ठहराव नहीं किया जा रहा है। बैठक में मैथलीशरण अग्रवाल, आदित्य नारायण सुल्लेरे, कोमलकांत दीक्षित, श्यामलाल, रामशरण व्यास, हरीश्ंाकर अग्रवाल, सोनू व्यास सहित तमाम व्यापारी मौजूद रहे।