{"_id":"6096c81a8ebc3e86a7194e69","slug":"belataal-me-pani-ka-sankat-mahoba-news-knp627404784","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्बा बेलाताल के छह वार्डों में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्बा बेलाताल के छह वार्डों में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप
विज्ञापन
बेलाताल (महोबा)। कस्बा बेलाताल के छह वार्डों में एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। भीषण गर्मी के मौसम में पानी न आने से ग्रामीण बूंद-बूंद पानी को लेकर परेशान है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीण कोसों दूर से साइकिलों से पानी लाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं। जिससे उनका पूरा दिन पानी की जुगाड़ में ही निकल जाता है।
बेलासागर तालाब से कस्बे में पेयजल आपूर्ति की जाती है। तालाब में पानी का पर्याप्त भंडारण होने के बाद भी जल संस्थान के अधिकारियों की लापरवाही से कस्बे के खंदियापुरा, ग्योढ़ीपुरा, नयापुरा समेत आधा दर्जन वार्डों के ऊंचाई में होने के चलते पानी नहीं पहुंच रहा है।
कस्बे के नारायण पाठक, हरि विश्वकर्मा, अनवर, मोहम्मद शफीक, साकिर, राजेंद्र बाबू, लखनलाल आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत कराया गया लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि तीन दिन के अंदर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वह आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
जल संस्थान के अवर अभियंता पवन कुमार का कहना है कि पर्याप्त बिजली न मिलने से पानी की टंकी नहीं भर पा रही है। जिससे समस्या बनी है। खंदियापुरा में लंबे समय की पुरानी पाइपलाइन पड़ी है। जिससे प्रेशर से जलापूर्ति करने पर लाइन टूट जाती है। नई पाइपलाइन डालने के लिए अधिकारियों से वार्ता की गई।
ग्राम पंचायत सुगिरा में 70 फीसदी हैंडपंप खराब
कुलपहाड़। ग्राम पंचायतों में प्रधान न होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत सचिव के गांव न आने से हैंडपंप दुरुस्त नहीं कराए जा रहे हैं। जिससे पेयजल की किल्लत बढ़ गई है। जैतपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत सुगिरा में सौ से अधिक हैंडपंप लगे हैं लेकिन 70 फीसदी हैंडपंप खराब पड़े हैं। बस स्टैंड के समीप लगे चार हैंडपंप ने पानी देना बंद कर दिया है। जिससे यात्रियों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण अनिल कुमार, सुनील, कालीचरन, नंदकिशोर आदि का कहना है कि सचिव मध्यप्रदेश में अपना निवास बनाए हैं और महीनों से गांव नहीं आए। जिसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की गई लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।