{"_id":"62accff18841e97cb43823d3","slug":"belasagar-will-be-filled-with-two-hundred-meters-bypass-canal-mahoba-news-knp702911911","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी पूर्व बैंक प्रबंधक पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलायुक्त के आदेश के बाद भी पूर्व बैंक प्रबंधक पर नहीं दर्ज हुई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुलपहाड़ (महोबा)। इंडियन बैंक कुलपहाड़ में हुए लाखों के भ्रष्टाचार की तमाम शिकायतों पर मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह ने तीन दिन पहले पूर्व बैंक प्रबंधक पर एफआईआर के आदेश दिए थे लेकिन अभी तक मामला दर्ज नहीं हो सका। भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व बैंक प्रबंधक व सहायक प्रबंधक पहले ही निलंबित हो चुके हैं।
इंडियन बैंक कुलपहाड़ में दर्जनों खाताधारकों के साथ धोखाधड़ी कर उनके खातों से रुपये निकाल लिए गए। इतना ही नहीं नाबालिगों के कागजों में हेराफेेरी कर उनके केसीसी बनाकर रुपये निकाले गए। इसकी शिकायत पीड़ितों ने बैंक प्रबंधक व उच्चाधिकारियों से की। बैंक में हुए भ्रष्टाचार के मामले में एक माह से जांच चल रही है।
तीन दिन पहले मंडलायुक्त दिनेश कुमार सिंह कुलपहाड़ दौरे पर आए थे। इस दौरान हटवारा निवासी रामकिशन ने पूर्व बैंक प्रबंधक पर किसान क्रेडिट कार्ड से 70 हजार रुपये निकालने का आरोप लगाया था। अन्य उपभोक्ताओं ने भी शिकायत की थी। जिस पर मंडलायुक्त ने पूर्व शाखा प्रबंधक पर मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए थे लेकिन तीन दिन बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी।
विज्ञापन
बैंक के वर्तमान शाखा प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। रिपोर्ट दर्ज होने की उन्हें जानकारी नहीं है। उधर कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार कहना है कि बैंक से जानकारी मिली है कि कई लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई है लेकिन अभी किसी के खिलाफ मकदमा नहीं लिखा गया है।