{"_id":"6c9ca891c3b7dc3c5875c15b0ab2a9fb","slug":"become-enhanced-self-sufficient-young-hidden-talent-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा छिपा हुनर निखार आत्मनिर्भर बनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा छिपा हुनर निखार आत्मनिर्भर बनें
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Mon, 10 Aug 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद बैंक के सहायक महाप्रबंधक एसबी पांडेय ने कहा युवा अपने अंदर छिपा हुनर निखार कर आत्मनिर्भर बनें। उन्होने कहा महिलाएं व्यवसाय शुरू करें जिससे वह अपने परिवार का भरण पोषण करके लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बन सकें।
विज्ञापन
उन्होने कहा युवक, युवतियों को अधिक से अधिक स्वरोजगार से जोड़ा जाए, जिससे वह अपनी रुचि के अनुसार अपना हुनर निखार कर आत्मनिर्भर बन सके।
सहायक महाप्रबंधक रविवार को 21 दिवसीय महिला डे्रस डिजाइनिंग प्रशिक्षण के समापन पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा केंद्र सरकार की मंशा के अनरुूप बेरोजगार नवयुवक, नवयुवतियों को स्वरोजगार से जोड़कर रोजगार दिया जाए, जिससे देश की बेरोजगारी कम हो सके।
विज्ञापन
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों से आहवान किया वह अपने पैरों पर खड़े होकर परिवार का सहारा बने।
इलाहाबाद बैंक के मुख्य प्रबंधक कन्हैयालाल ने प्रशिक्षणार्थियों द्वारा सिले कपड़ों की प्रशंसा करते हुए आश्वासन दिया बैंक से जरूरत पर ऋण दिलाया जाएगा। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक हरनारायण मिश्र ने बताया सिले कपड़ों की खपत गांव से लेकर शहरों तक सभी जगह है।
विज्ञापन
कार्यक्रम में प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया । अंत में नेहा द्विवेदी, जबा खातून, विनीता, आशा अहिरवार, सुसीमा आदि ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी।