{"_id":"7102a54d3d0b1675462355b40bc66df6","slug":"be-watchful-eye-on-criminals-dig-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधियों पर रखें चौकस निगाह डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधियों पर रखें चौकस निगाह डीआईजी
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
Updated Mon, 19 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि कस्बेे की चाक चौबंद के लिए खरेला में जल्द ही पुलिस चौकी की स्थापना की जाएगी। साथ ही गांवों में चौकीदारों की नियुक्तियां होंगी। उन्होंने मालखाने के निरीक्षण में दो राइफलें व कारतूस गायब होने पर हेड मुहर्रिर से जानकारी लेकर सीओ को जांच के आदेश दिए उन्होंने कहा कि वर्ष 2000 से पुलिस कर्मी की आत्महत्या के मामले में जमा राइफलों को वापस लाने की कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाए। थाने में व्यापार मंडल के प्रतिनिधि राजू गुप्ता, सुशील, महेश, संदीप आदि ने डीआईजी को बताया कि स्वीकृत पुलिस चौकी को हर हाल में जल्द चालू कराया जाए। जिस पर डीआईजी ने एसपी रामकिशोर को तत्काल चौकी निर्माण कराने के निर्देश दिए। डीआईजी ने कहा कि थाना क्षेत्र के 28 रिक्त पड़े चौकीदारों की नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करा दी जाए। इस मौके पर एएसपी डॉ. रामयश, सीओ धनंजय कुशवाहा, एसडीएम चरखारी प्रबुद्ध सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे। उधर डीआईजी ने थाना कबरई का औचक निरीक्षण अपराधों पर लगाम लगाने की ओदश दिया। निरीक्षण में थाने में सबकुछ संतोषजनक पाया गया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कबरई में एसपी सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन