{"_id":"576058054f1c1b4d1f11c3bf","slug":"bathing-woman-died-after-falling-into-a-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाते समय कुएं में गिरकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहाते समय कुएं में गिरकर महिला की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Wed, 15 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
- फोटो : अमर उजाला
नहाते समय पैर फिसल जाने से एक महिला कुएं में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना श्रीनगर के ग्राम भंडरा निवासी गिरजा (56) पत्नी जवाहरलाल मंगलवार को घर के बाहर कुएं पर नहाने गई थी।
कुएं की पाट पर बैठक र जब वह नहाने लगी, तभी उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में जा गिरी। महिला के कुएं में गिरने के बाद ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला जा सका, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
