फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Bas ka sanchalan

महोबा से चलेंगी 75 माघ मेला स्पेशल बसें

Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Bas ka sanchalan
महोबा। प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में श्रद्धालुओं को पहुंचाने के लिए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने महोबा से 75 बसें चलाने का फैसला किया है। साथ ही, कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है। इसको लेकर निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक ने आदेश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

प्रयागराज का माघ मेला 14 जनवरी से शुरू होगा। ऐसे में संगम तट पर पहुंचने के लिए आस्थावनों में अभी से ही उत्साह है। हालांकि, कोरोना काल के चलते झांसी-मानिकपुर रेल मार्ग पर इस समय ट्रेनों की संख्या बेहद कम है। परिवहन निगम ने अपनी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। महोबा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक हेमंत मिश्रा ने बताया महोबा डिपो से 75 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाएगा। साथ ही, बांदा से 80, राठ डिपो से 50 और हमीरपुर डिपो से 35 मेला स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा। यह बसें 14 जनवरी के बाद माघ मेला में स्नान वाली अन्य तारीखों पर चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed