फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Barricading in the neighborhood, ban on outsiders

मोहल्ले में बैरिकेडिंग कर बाहरी लोगों के प्रवेश पर लगाई पाबंदी

Sun, 03 May 2020 09:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Barricading in the neighborhood, ban on outsiders
नैकानापुरा मोहल्ले में युवाओं ने की बैरिकेडिंग - फोटो : MAHOBA
महोबा। जिला अस्पताल के दो स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद भटीपुरा और गांधी नगर इलाके से तीन किमी तक हॉटस्पॉट कर दिया गया है। ऐसे में शहर के मोहल्ला नैकानापुरा के युवाओं ने मोहल्ले में बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगाने के लिए दोनों रास्तों में बैरिकेडिंग कर दी है। जिससे मोहल्ले वाले बाहर न निकल सकें और बाहर से आने वाला कोई भी व्यक्ति मोहल्ले में प्रवेश न कर सके।
विज्ञापन

शहर के कुछ इलाके हॉटस्पॉट में तब्दील हो जाने के बाद लोगों में जागरुकता बढ़ी हैं। कोरोना संक्रमण के एक साथ दो मामले सामने आने के बाद लोग घर पर रहना ही सुरक्षित मान रहे हैं। मोहल्लों में दूसरे लोगों की आवाजाही को रोकने के लिए नैकानापुरा के युवाओं ने नया तरीका अपनाया है। युवाओं ने बांस बल्ली लगाकर मोहल्ले को जाने वाली दोनों रास्तों में बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही स्लोगन लिखी तख्ती लगाकर बाहरी व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। युवाओं के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। मोहल्ले का कोई भी व्यक्ति घर से बाहर नहीं निकल रहा है। युवाओं का कहना है कि बाहरी लोगों की आवाजाही बनी रहने से संक्रमण की आशंका को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed