फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Banner to rally and frozen road safety

रैली और बैनर तक सिमटी सड़क सुरक्षा

Mon, 19 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा। Updated Mon, 19 Jan 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
Banner to rally and frozen road safety
सुरक्षित और बेहतर यातायात व्यवस्था का दावा करने वाले परिवहन विभाग की निष्क्रियता के चलते डग्गामार वाहनों की मनमानी चल रही है। विभाग द्वारा 11 से 17 जनवरी तक चलाए गए सड़क सुरक्षा सप्ताह का सड़कों पर कोई असर नहीं दिख रहा है। शहर के परमानंद चौराहा, रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, ऊदल चौक, राठ चुंगी सहित अन्य मार्गों पर डग्गामार वाहन विभाग की आखों के नीचे आड़े तिरछे वाहन खड़ा कर सवारियां भरते है।  जिससे यात्रियों की जान जोखिम में डालकर यात्रा करते है वहीं नगर के लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है।  महकमे की उदासीनता के चलते डग्गामार वाहन चालक क्षमता से दोगुना सवारियां भरकर सड़क पर फर्राटा भर रहे हैं। विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों पर प्रतिबंध न लगाने से चालकों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन


 नाबालिग दौड़ा रहे वाहन
शहर में दिन रात नाबालिक चालक डग्गामार वाहन दौड़ाते रहते है। हालत यह है इनमें से 50 प्रतिशत वाहन चालकों के पास लाइसेंस नहीं है। वहीं पकड़े जाने के डर से नाबालिक रात के समय डग्गामार वाहन चलाते है। इसके अलावा कबरई, चरखारी, श्रीनगर सहित विभिन्न रूटों पर नाबालिग डग्गामार वाहन चला रहे हैं।
विज्ञापन


दुर्घटनाओं से भी नहीं लिया सबक
डग्गामार वाहनों की भरमार के चलते आए दिन यात्रियों को दुर्घटनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। यही नहीं महकमे की ढिलाई के चलते टेंपो में लटककर यात्री यात्रा करते हैं। इसके बाद भी इन दुर्घटनाआें को रोकने के लिए कोई खास प्रयास नहीं किया जा रहा है। जिसका खामियाजा यात्रियाें को भुगतना पड़ रहा है। दुर्घटनाओं के चलते आए दिन यात्री घायल होकर जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed