फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   banks holiday affected Millions business

बैंकों में छुट्टी से करोड़ों का कारोबार प्रभावित

Mon, 16 Nov 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा
अमर उजाला ब्यूरो महोबा Updated Mon, 16 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
banks holiday affected Millions business
दीपावली पर्व पर पांच दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बैंकों के खुलने पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा ग्राम पंचायतों के चुनाव की जमानत राशि जमा होने की वजह से बैंक के बाहर लंबी लाइन लगी रही। इससे आम ग्राहकों को दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं, जानकारों की माने तो पांच दिन की बंदी से कई करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन



 
त्योहार पर शहर के सभी बैंकों में 11 से 15 नवंबर तक छुट्टी रही। सोमवार को बैंक खुलते ही बैंकों में धन जमा करने व निकालने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्टेट बैंक के मुख्य प्रबंधक अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि पूरे जिले में बैंक के अवकाश के कारण लगभग डेढ़ करोड़ की क्लियरिंग रुकी रही।
विज्ञापन



दो करोड़ से अधिक का जमा निकासी बैंक में हुई। उन्होंने बताया कि भारी भीड़ के कारण अलग अलग काउंटर बनाकर लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी गई ताकि लोगों को परेशानी न उठानी पड़े। बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि विभिन्न बैंकों के एटीएम में पैसा न होने के कारण भी बैंकों में लेनदेन के लिए भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



भीड़ के कारण कर्मचारियों से मध्यावकाश में भी काम कराया गया। साथ ही बताया कि पांच दिन की छुट्टी से पांच करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ। उधर, ग्राम पंचायत के चुनाव में नामांकन का पहला दिन होने के कारण ग्राम प्रधान पद के तमाम प्रत्याशी बैंक के बाहर सुबह 10 बजे से ही लाइन में लगे रहे।



प्रबंधक ने सभी की राशि के चालान पहले से संग्रह कर जमा करा लिए। प्रबंधक ने बताया कि भीड़ में सुरक्षा को चाक चौबंद बनाने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरे बैंक खुलते ही चेक कराकर चालू करा दिए गए थे। बैंक के बाहर मुख्य मार्ग को भी कैमरे में कैद किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed