{"_id":"583b275a4f1c1b5b290886d9","slug":"bank-atm-centers-closing-rush","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक बंद होने से एटीएम सेंटरों पर भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक बंद होने से एटीएम सेंटरों पर भीड़
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
Updated Mon, 28 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
एटीएम सेंटर में जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
दो दिन से बैंक बंद होने के कारण एटीएम सेंटरों में भारी भीड़ जुटी। लंबी-लंबी लाइनें लग जाने से कुछ घंटे बाद ही एटीएम में पैसा खत्म हो जाने से लाइन पर लगे लोगों में खासा गुस्सा दिखाई दिया। वहीं, कई एटीएम सेंटरों के शटर गिरे रहे। पैसा निकालने के चक्कर में लोगों में नोकझोंक भी हुई।गौरतलब है
कि नोटबंदी के बाद पैसे की भारी किल्लत के चलते लोग खासा परेशान हैं। शनिवार और रविवार पड़ जाने से लगातार दो दिन से बैंकों की छुट्टी होने के कारण लोगाें को एटीएम से पैसा निकालने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। इससे एटीएम में लाइन लग गई। वहीं, लाइन लंबी होने से एटीएम का कुछ
घंटों के बाद पैसा खत्म हो गया। पैसा निकालने की आपाधापी में लोगों की एक दूसरे से नोकझोंक हुई। एटीएम सेंटरों में दो-दो हजार के नोट निकलने से लोगों के सामने फुटकर कराने की समस्या बनी रही। 300 रुपये का सामान लेने के बाद भी दुकानदारों ने 2000 का नोट नहीं तोड़ा। इससे लोग फुटकर कराने के लिए भी मशक्कत करते देखे गए।