{"_id":"4ebfdbefae194bb5e6075efefb2bfa88","slug":"bakri-eid-prayers-in-mosques-will-be-three-dozen-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दर्जन मस्जिदों में होगी बकरीद की नमाज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दर्जन मस्जिदों में होगी बकरीद की नमाज
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:31 PM IST
विज्ञापन
महोबा। बकरीद पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं। बकरीद पर्व पर जिले की तीन दर्जन मस्जिदों में ईदुल अजहा की नमाज अदा कराई जाएगी। मस्जिदों के आसपास पालिका प्रशासन ने टीम लगाकर साफ सफाई कराई गई।
शुक्रवार को जिला मुख्यालय में एक दर्जन स्थानों पर बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी। जबकि चरखारी कस्बे में तीन, कुलपहाड़, पनवाड़ी में दो-दो, श्रीनगर, खरेला, कबरई, खन्ना, अजनर, जैतपुर सहित तमाम ग्रामीण अंचलों में बकरीद की नमाज अदा कराई जाएगी। जिसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने बकरीद की नमाज के मौके पर मस्जिदों में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है, साथ ही पुलिस कर्मचारियों को मुस्तैदी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक केके गहलौत ने बताया कि बकरीद त्योहार को देखते हुए जिले भर के थानों की फोर्स के अलावा पुलिस लाइन, एसपी आफिस व बाहरी जिलों से भी पुलिस फोर्स को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिन मस्जिदों में बकरीद की नमाज अदा की जानी है, वहां पर ड्यूटी लगाई गई है, साथ ही कुर्बानी कहां कहां की जा रही इसकी जानकारी के लिए पुलिस कर्मचारियों को लगाया गया है। काजी-ए-शहर सैयद आफाक हुसैन ने कहा कि बकरीद की नमाज के बाद कुर्बानी का सिलसिला शुरू हो जाता है, लेकिन बकरीद को शुक्रवार का दिन होने के कारण बकरीद की नमाज के बाद जुमे की नमाज अदा की जाएगी, इसलिए मुस्लिम भाई समय से मस्जिदों में पहुंचकर बकरीद की नमाज अदा करें।