बिजली कटौती के खिलाफ सड़क पर उतरे बजरंगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महोबा। बिजली कटौती और विभाग की मनमानी के खिलाफ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आल्हा चौक पर धरना दिया। इस दौरान विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में तहसील पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन करने की ठानी है। बुंदेली समाज के पदाधिकारी शहर के आल्हा चौक में बिजली जुल्म के खिलाफ 79 दिन से अनशन पर बैठे हैं लेकिन प्रशासन ने अभी तक मांगों का निस्तारण नहीं किया है। इससे नाराज बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नरसिंहकुटी से सह विभाग संयोजक अवधेश शर्मा के नेतृत्व में आल्हा चौक पर धरना देकर विद्युत विभाग के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि विभागीय अधिकारी अनशनकारियों के कनेक्शन कटवा रहे हैं जो लोकतांत्रिक मूल्यों का हनन है।
इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सुशील प्रताप सिंह को सौंपा जिसमें बताया कि जिले में बिजली विभाग द्वारा मनमाने तरीके से मीटर लगाए गए हैं। लोड से कई गुना ज्यादा बिल से जनता परेशान है। उन्होंने विद्युत मीटरों का लोड कम कराते हुए बुंदेली समाज की मांगें पूरी कराने की मांग की है। प्रदर्शन व ज्ञापन में सत्येंद्र प्रताप गुप्ता, सूरज, बृजेंद्र, हेमंत श्रीवास, राजकुमार सोनी, शिवम गर्ग, ललित शुक्ला, नरेंद्र वर्मा, संतोष प्रजापति, मनीष, महेंद्र कुशवाहा सहित तमाम कार्यकर्ता शामिल रहे।