{"_id":"e1d5f73a15ee941502558797ce07e5d1","slug":"aznar-beat-making-hawatpura-champion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैवतपुरा को हरा अजनर बना चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैवतपुरा को हरा अजनर बना चैंपियन
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
Updated Fri, 27 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
अमर शहीद जगदीश प्रसाद यादव के जन्मोत्सव के मौके पर गुरुवार को विकासखंड
विज्ञापन
कबरई के ग्राम पचपहरा में बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में अजनर ने हैवतपुरा को हराकर जीत
दर्ज की। अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित
किया गया।
गुरुवार को ग्राम पचपहरा में बुंदेलखंड स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पहला मैच घटेरा और पचपहरा टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में घटेरा ने पचपहरा को हरा दिया।
अगला मैच हैवतपुरा और चंद्रपुरा के बीच खेला गया। जिसमें हैवतपुरा ने जीत दर्ज की। अगला मैच अजनर और पचपहरा के बीच खेला गया। जिसमें अजनर ने पचपहरा को हरा दिया। वहीं नरेड़ी ने सूपा को हराकर मुकाबला जीत लिया।
पहला सेमी फाइनल मुकाबला अजनर और नरेड़ी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें अजनर ने नरेड़ी को हरा दिया। वहीं दूसरे सेमी फाइनल मैच में हैवतपुरा ने घटेरा को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अजनर की टीम ने हैवतपुरा को हराकर प्रतियोगिता जीत ली। अंत में शहीद की मां तुलसारानी और भाई दयाशंकर ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में बद्री प्रसाद ने रेफरी और दिनेश पांचाल ने कमेंटेटर की भूमिका निभाई।