{"_id":"69cc1bfddd0483245e078749","slug":"axle-counter-system-installed-in-the-yard-of-singhpur-dumra-station-mahoba-news-c-225-1-mah1001-123859-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahoba News: सिंहपुर डुमरा स्टेशन के यार्ड में स्थापित हुई एक्सल काउंटर प्रणाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahoba News: सिंहपुर डुमरा स्टेशन के यार्ड में स्थापित हुई एक्सल काउंटर प्रणाली
Wed, 01 Apr 2026 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो-महोबा रेलवे ट्रैक स्थित सिंहपुर डुमरा रेलवे स्टेशन के यार्ड पर मंगलवार को एक्सल काउंटर प्रणाली स्थापित की गई। इससे अब ट्रेनों का संचालन सुरक्षित व सुचारु रूप से हो सकेगा।
उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के डीआरएम अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में महोबा रेलवे स्टेशन के यार्ड में सिग्नल प्रणाली की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक किया गया। यार्ड में रेल ट्रैक सर्किट को आधुनिक एमएसडीएसी एक्सल काउंटर प्रणाली से आच्छादित किया गया। इससे किसी भी तकनीकी स्थिति में ट्रैक को शीघ्र रीसेट किया जा सकेगा। कार्य पूरा होने के बाद ऑपरेटिंग, सिग्नल व दूरसंचार स्टाफ को आवश्यक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। ताकि वह इस नई प्रणाली का प्रभावी ढंग से संचालन व अनुरक्षण कर सकें। यह कार्य वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता समन्वय नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता ब्रांच लाइन रश्मि गौतम व सहायक सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर सिंहपुर डुमरा अमरेश कुमार के निर्देशन में हुआ। झांसी रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक्सल काउंटर प्रणाली रेलवे सिग्नलिंग की एक डिजिटल प्रणाली है। जो ट्रैक के एक निश्चित खंड में ट्रेनों की उपस्थिति का पता लगाती है।