{"_id":"2e0504487413d0b09b68a0831e45b7a1","slug":"ax-cut-young-man-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुल्हाड़ी से काटकर युवक की हत्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, महोबा
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्र्राम कौहारी में कहासुनी हो जाने पर एक ग्रामीण ने
विज्ञापन
युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस
ने हत्या के आरोपी को दबोच लिया। घटना की रिपोर्ट मृतक के परिजनाें ने थाना
कबरई में हुकुम सिंह के खिलाफ दर्ज करा दी है। घटना की सूचना मिलते ही
पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का जायजा लिया।
ग्राम कौहारी निवासी अजय (25) का गांव के ही हुकुम सिंह के घर आना जाना था। इस पर हुकुम सिंह ने उसे कई बार घर आने से मना किया। इस पर अजय हुकुम सिंह की गैर मौजूदगी में घर जाने लगा, जिसकी हुकुम सिंह को काफी दिनाें तक भनक नहीं लगी।
रविवार को हुकुम सिंह दूसरे गांव गया हुआ था। तभी अजय उसके घर जा धमका। इसी बीच हुकुम सिंह भी घर आ गया। यहां अजय को देखकर आग बबूला हो गया।
हुकुम सिंह ने युवक से घर आने को मना करने के बाद भी घर पर देखा तो जमकर हड़काया। इस पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद बढ़ जाने पर हुकुम सिंह ने कुल्हाड़ी लेकर दौड़ा लिया और दरवाजे के पास उस पर ताबड़तोड़ वार किए। युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष रमेश पटेल ने पुलिस फोर्स के साथ घेराबंदी कर हुकुम सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को पुलिस अधीक्षक केके गहलोत ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।