फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Auto fell in canal, old man dies, old woman critical

स्टार्ट करते समय आटो नहर में गिरा, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Auto fell in canal, old man dies, old woman critical
महोबा। ऑटो स्टार्ट करते समय अचानक अनियंत्रित हो जाने से लहच्यूुरा नगर में जा गिरा। हादसे में ऑटो में सवार वृद्ध की मौत हो गई। वृद्धा को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा गया है।
विज्ञापन

जिले की सीमा से सटे मध्यप्रदेश के कैथोकर गांव निवासी कामता रैक्वार (65) अपनी पत्नी सरस्वती (60) के साथ ऑटो में सवार होकर मऊरानीपुर झांसी जा रहे थे। शुक्रवार की दोपहर ऑटो लहच्यूरा नहर के समीप अचानक बंद हो गया। चालक ने ऑटो स्टार्ट करने के लिए पुली लगाकर रस्सी खींची। गियर में होने के चलते स्टार्ट होते ही आगे बढ़ गया और सवारियों सहित लहच्यूरा नहर में गिर गया। पुलिस ने नहर में गिरे घायलों को बाहर निकाला लेकिन कामता रैक्वार की मौत हो गई जबकि सरस्वती व ऑटो चालक कमलेश को इलाज के लिए सीएचसी पनवाड़ी पहुंचाया गया। जहां सरस्वती की हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed