{"_id":"5d890ff48ebc3e93c8165bcb","slug":"auto-collides-with-a-standing-truck-seven-injured-including-father-and-son-mahoba-news-knp515292891","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े ट्रक से टकराया आटो, पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े ट्रक से टकराया आटो, पिता-पुत्र समेत सात लोग घायल
विज्ञापन
खड़े ट्रक से टकराया आटो, पिता-पुत्र समेत सात घायल
- गंभीर हालत में सभी को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
- दुर्घटना के बाद चालक अस्पताल से हुआ फरार
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। चरखारी-महोबा मार्ग में ग्राम करहराकला के समीप तेज रफ्तार आटो सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। दुर्घटना में आटो सवार पिता-पुत्र समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया।
चरखारी से सवारियां भरकर आटो सोमवार की दोपहर महोबा आ रहा था। तभी ग्राम करहराकला के समीप चालक वाहन पर अपना संतुलन खो बैठा। जिससे तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। राहगीरों ने आटो में फंसे घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
घायलों में सुमित कुमार (20) पुत्र सूरज कुमार निवासी ग्राम करहराकला, माधुरी (21) पत्नी सूूरज कुमार निवासी टौरियापुरा, बाबूलाल (40) पुत्र हरीदास, पुत्र मनीष (10) निवासी रायनपुर चरखारी, अवधेश कुमार तिवारी (23), मुन्ना समेत सात लोग शामिल हैं। सुमित की हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। चालक घायलों के साथ जिला अस्पताल तक आया लेकिन बाद में मौका पाकर भाग गया। दुर्घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है।