फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   audio viral

प्रशासनिक अधिकारी का ऑडियो वायरल, राज्यमंत्री को कहे अपशब्द

Fri, 11 Jun 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
audio viral
महोबा। प्रदेश के स्टांप, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल के शुक्रवार को महोबा आगमन को लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की जिले की सीमा पर रिसीव करने के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री के ढाई घंटे देरी से पहुंचने पर एक प्रशासनिक अधिकारी आगबबूला हो गए।
विज्ञापन

उच्चाधिकारी से फोन पर बात करने के दौरान राज्यमंत्री को अपशब्द कहते हुए कहा, ऐसे प्रोटोकॉल मैं कभी रिसीव नहीं करता रद्दी की टोकरी में डाल देता था। बातचीत का ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। डीएम ने ऑडियो की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

राज्यमंत्री रवींद्र जायसवाल का शुक्रवार को महोबा आगमन प्रस्तावित था। झांसी से सुबह छह बजे महोबा के लिए रवाना और साढ़े आठ बजे निरीक्षण भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करनी थी। जिसको लेकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई थी। राज्यमंत्री ढाई घंटे विलंब से महोबा आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तेइया महोबकंठ के समीप रिसीव करने के लिए खड़े तहसील कुलपहाड़ के एक अधिकारी के पास अपर उपजिलाधिकारी का फोन लोकेशन लेने के लिए आया। फोन रिसीव करते ही अधिकारी भड़क गए और उन्होंने मंत्री को भला-बुरा कहते हुए अपशब्द कहे। दोनों अफसरों केे बीच हुई बातचीत का ऑडियो शुक्रवार की शाम सोशल मीडिया में वायरल हो गया। जिससे जिले के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
वायरल ऑडियो में तहसील कुलपहाड़ के अधिकारी ने कहाकि मंत्री जी के झांसी से निकलने का कार्यक्रम छह बजे का था और अभी तक वो मऊरानीपुर में चाय पी रहे हैं। मैं कितना समय तक उनका इंतजार करूं। अपशब्द कहते हुए बोले, मैंने कभी अंत्री-मंत्री का प्रोटोकॉल रिसीव ही नहीं किया है। मैं वापस लौट रहा हूं। पुलिस वाले हैं वही देखेंगे।

वहीं दूसरे अधिकारी से बातचीत के दौरान वही अधिकारी कहते हैं कि ऐसे लोग मंत्री बन जाते जिन्हें कुछ आता जाता नहीं है। उधर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed