फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Ashok Maharaj is drinking water free of tanker

टैंकर लगाकर निशुल्क पानी पिला रहे अशोक महाराज

Tue, 29 Jan 2019 09:46 PM IST
mahoba Published by: gaurav gaurav Updated Tue, 29 Jan 2019 09:46 PM IST
विज्ञापन
Ashok Maharaj is drinking water free of tanker
टैंकर से पानी भरते मोहल्लेवासी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लगातार सूखे से उत्पन्न हुए भीषण जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन कोई ठोस कार्य योजना नहीं बना पा रहा है। ऐसे संकट के समय में चरखारी निवासी अशोक महाराज ने नगर के लोगों को पेयजल मुहैया कराने का बीड़ा उठाया है। नगर में एक दशक से टैंकर चलाकर लोगों की प्यास बुझा रहे हैं। घर-घर में निशुल्क पानी पहुंचाया जा रहा है। इतना ही नहीं शादी समारोह में गरीबों के घर टैंकर भेजते हैैं।    
विज्ञापन


 
चरखारी निवासी अशोक महाराज पेशे से व्यापारी है लेकिन दस साल पहले सूखा पड़ने पर पानी की समस्या को देखते हुए समाजसेवा के प्रति रुचि रखने के कारण उन्होंने टैंकर तैयार कराया था। तब से हर साल गर्मियों में लगातार चार माह प्रतिदिन नगर में टैंकर चलाकर घर-घर पानी मुहैया कराते हैं। अपने पास से टैंकर में डीजल डलवाने के साथ-साथ ड्राईवर का वेतन भी अपने पास से देते हैं।       
विज्ञापन



इस साल सूखा पड़ जाने के कारण गर्मियों के अलावा सर्दी के मौसम में भी पानी की समस्या आने पर टैंकर भेजा जा रहा है। उनका कहना है कि लोगों के घर तक पानी पहुंचाकर उन्हें आत्मसंतुष्टि मिलती है। इसलिए वह हर जरूरतमंद के यहां हर समय पानी भेजते हैं जबकि गर्मी के दिनों में चार माह तक टैंकर घर-घर भेजकर पानी पिलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed