{"_id":"5d890e958ebc3e93ab3b7e91","slug":"arto-office-me-pradersan-mahoba-news-knp515292949","type":"story","status":"publish","title_hn":"एआरटीओ कार्यालय के बाहर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एआरटीओ कार्यालय के बाहर सपा लोहिया वाहिनी का प्रदर्शन
विज्ञापन
महोबा। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में बिना सुविधा शुल्क लोगों के काम नही हो रहे हैं। सोमवार को सपा लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि दलालों पर कार्रवाई न हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
सपा लोहिया वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेश यादव योगी के नेतृत्व में दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं ने एआरटीओ कार्यालय पहुंच हंगामा कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष ने कहा कि एआरटीओ कार्यालय में बिना रिश्वत के कोई भी कार्य नही हो रहा है। सपा नेता संतोष साहू ने कहा यहां ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर वाहन रजिस्ट्रेशन व स्थानांतरण में दलालों के माध्यम से निर्धारित दर से चार गुना सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ नारियल फोड़कर व अगरबत्ती जलाकर अधिकारियों को सदबुद्घि देने की कामना की। प्रदर्शन में यश चौरसिया, सोनू, धर्मेंद्र सेन, अंकित चौरसिया, सचिन वर्मा, ध्रुव कटारे, रविंद्र यादव, रमन सेन, धीरू यादव, विनोद आदि छात्र नेता मौजूद रहे।