फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Artists won hearts with their amazing performances of Diwari dance.

Mahoba News: दिवारी नृत्य की हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से कलाकारों ने जीता दिल

Wed, 22 Oct 2025 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Wed, 22 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Artists won hearts with their amazing performances of Diwari dance.
फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-श​क्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्
महोबा। दिवाली की परेवा पर जगह-जगह मेलों के आयोजन हुए। इस दौरान दिवारी नृत्य देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटी। कई गांवों से आईं 20 से अधिक दिवारी नृत्य मंडलियों के कलाकारों ने हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मौनियों ने मोर पंखों के साथ मंदिरों का भ्रमण किया।
विज्ञापन

शहर के शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका मंदिर परिसर, रामजानकी मंदिर, सिंहवाहिनी मंदिर, भटीपुरा, सुभाषनगर समेत कई स्थानों पर दिवारी नृत्य के आयोजन हुए। ढोलक की थाप पर कलाकार एक-दूसरे पर लाठी बरसाते रहे लेकिन किसी को खरोंच भी नहीं आई। मुकुंदी दादी के बाड़े में आयोजित दिवारी नृत्य देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रहीं। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रमेश यादव, सुरेश, नरेश यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे। बड़ी चंद्रिका मंदिर में अन्नकूट भोज का आयोजन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से किया गया।
विज्ञापन

पनवाड़ी संवाद के अनुसार दिवाली की परेवा को गौरेयादाई स्थान पर मेले का आयोजन हुआ। यहां लट्ठमार दिवारी नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बा समेत ग्रामीण क्षेत्रों में परेवा पर दिवारी नृत्य के आयोजन हुए। खरेला संवाद के अनुसार डॉ. वीरेंद्र मिश्रा की बगिया में लगे मेले में विभिन्न टीमों ने दिवारी नृत्य व भजन गायन की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
अनूठी है दिवाली पर मौन की परंपरा
महोबा। बुंदेलखंड की दिवाली अनूठी है। इसमें गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण व संवर्धन के संकल्प के साथ मौन रहने का व्रत लिया जाता है। ब्रज से शुरू हुई गोवर्धन पूजा पूरे देश में उत्सव की तरह मनाई जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन यहां भक्त भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं और संकट से उबारने की प्रार्थना करते हैं। कृष्ण भक्त दिवाली की परेवा को मौन व्रत रहते हैं।

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

फोटो 22 एमएएचपी 02 परिचय-शक्तिपीठ मां बड़ी चंद्रिका देवी मंदिर परिसर में दिवारी नृत्य की प्रस्

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed