फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mahoba News ›   Arrangements will improve in hospitals, officers nominated for random checks

Mahoba News: अस्पतालों में सुधरेंगी व्यवस्थाएं, रैंडम जांच के लिए अधिकारी नामित

Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा Updated Mon, 05 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Arrangements will improve in hospitals, officers nominated for random checks
महोबा। लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने व जिले के अस्पतालों में डॉक्टरों की समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने को लेकर जिला प्रशासन की निगाह टेढ़ी हो गई है। इसको लेकर डीएम ने जिला अस्पताल, महिला जिला अस्पताल और सभी सीएचसी की रैंडम जांच के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। जो नियमित जांच कर रिपोर्ट सौंपेंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने जारी आदेश में बताया कि जिला अस्पताल महोबा में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डिप्टी कलेक्टर शिव प्रताप व रात आठ से एक बजे तक नायब तहसीलदार विवेक सिंह तोमर रैंडम जांच करेंगे। वहीं, जिला महिला अस्पताल में सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक डिप्टी कलेक्टर राजकुमार और रात आठ बजे से एक बजे तक तहसीलदार रैंडम जांच करेंगे।
विज्ञापन

इसी तरह सीएचसी चरखारी में एसडीएम व तहसीलदार, सीएचसी कबरई मेंं नायब तहसीलदार कबरई अभय प्रताप सिंह और डिप्टी कलेक्टर राजकुमार, सीएचसी श्रीनगर में नायब तहसीलदार विकास कुमार व डिप्टी कलेक्टर राजकुमार चेकिंग करेंगे। इसी प्रकार सीएचसी जैतपुर में तहसीलदार कुलपहाड़ और नायब तहसीलदार अजनर वृंदलाल, सीएचसी कुलपहाड़ में एसडीएम व तहसीलदार रैंडम चेकिंग करेंगे। सीएचसी पनवाड़ी में नायब तहसीलदार पनवाड़ी अभिषेक मिश्रा और नायब तहसीलदार महोबकंठ मुकुल कुमार व सीएचसी खरेला में नायब तहसीलदार खरेला हेमकांत त्रिपाठी रैंडम जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed